मेरे नाम से बहुत बड़ा फ्रॉड हो रहा है: परिचितों को फोन कर पैसे मांगने को लेकर 'आप' सांसद
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है, "मेरे नाम से बहुत बड़ा फ्रॉड हो रहा है।" उन्होंने कहा, "मेरे नाम और नंबर से पहले मध्य प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष रानी अग्रवाल को फोन कर पैसे की मांग की गई और आज (गुरुवार) मुंबई पार्टी अध्यक्ष प्रीति एस मेनन को फोन किया गया।"