मेरे नेतृत्व में कांग्रेस को कर्नाटक में 135 सीटों पर जीत हासिल हुई: डी.के. शिवकुमार
कर्नाटक में मुख्यमंत्री के नाम पर जारी चर्चा के बीच राज्य के कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस ने मेरे नेतृत्व में 135 सीटों पर जीत हासिल की है।" शिवकुमार ने कहा कि सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के चयन का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है। शिवकुमार ने बताया कि वह पार्टी नेतृत्व से मिलने दिल्ली जाएंगे।