मेरे पढ़ाई न करने के कारण पिता मुझे बेल्ट से मारते थे: भारतीय पेसर खलील अहमद
भारतीय पेसर खलील अहमद ने कहा है कि पढ़ाई या घर का काम न करने के कारण उनके पिता उन्हें बेल्ट से मारते थे। खलील ने कहा, "इससे मेरे शरीर पर निशान पड़ जाते थे। मेरी बहनें रात में उन घावों का इलाज करती थीं।" बकौल खलील, उनके पिता
चाहते थे कि भविष्य में खलील को कोई परेशानी न हो।