मेरे पति की हत्या के केस में भी नहीं बचेगा यासीन मलिक: दिवंगत वायुसेना अधिकारी की पत्नी
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग केस में दिल्ली के कोर्ट द्वारा दोषी करार देने पर दिवंगत वायुसेना अधिकारी रवि खन्ना की पत्नी ने कहा है, "रवि खन्ना का खून उसका (यासीन) पीछा कर रहा है।" उन्होंने कहा, "यह उस केस (खन्ना की हत्या) में भी नहीं बचेगा...खून की सज़ा खून...मौत की सज़ा मौत...मुझे इंसाफ मिलेगा।"