मेरे पति मुझसे 10 साल छोटे हैं, सास और ससुर रिश्ते के खिलाफ थे: ऐक्ट्रेस मृणाल देशराज
हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं सीरियल 'इश्कबाज़' की ऐक्ट्रेस मृणाल देशराज ने बताया है कि उनके पति आशिम मथन उनसे 10 साल छोटे हैं। उन्होंने कहा, "इसके चलते शुरुआत में मेरे सास व ससुर इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।" उन्होंने आगे कहा, "बाद में उन्हें एहसास हो गया कि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं।"