मेरे पति मुस्लिम हैं लेकिन उन्हें 'द केरल स्टोरी' अपने धर्म के खिलाफ नहीं लगी: देवोलीना
ऐक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा है कि उन्होंने और उनके पति ने एकसाथ फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखी है। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे पति मुस्लिम हैं और उन्हें फिल्म पसंद आई। ना ही इसे देखकर उन्होंने बुरा माना और ना फिल्म उन्हें अपने धर्म के विरुद्ध लगी।" बकौल देवोलीना, उन्हें लगता है कि हर भारतीय को ऐसे ही सोचना चाहिए।