मेरे पास विराट कोहली से नंबर 3 की पोज़ीशन छीनने का कोई मौका नहीं: श्रेयस अय्यर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए श्रेयस अय्यर से पसंदीदा बल्लेबाज़ी क्रम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाज़ी के लिए तैयार हूं।" बकौल अय्यर, उनके पास कोहली से यह पोज़ीशन छीनने का कोई मौका नहीं है। गौरतलब है कि अय्यर ने मैच में 105(90) रन बनाए थे।