मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं कितना स्तब्ध और दुखी हूं: वॉर्न के निधन पर शोएब अख्तर
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर शोक जताया है। शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, "अभी-अभी महान शेन वॉर्न के निधन की दुखद खबर मिली। मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं कितना स्तब्ध और दुखी हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "(वॉर्न) क्या महान शख्सियत, क्रिकेटर और इंसान थे।"