मेरे पिता एक महान शायर थे लेकिन बतौर अभिभावक वह गैर-ज़िम्मेदार थे: जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने दिवंगत पिता जां निसार अख्तर के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने कहा कि बेशक उनके पिता एक महान शायर थे लेकिन एक अभिभावक के रूप में वह विफल रहे। उन्होंने कहा, "वह शायर आदमी थे। आमतौर पर ऐसा फनकार दूसरे मामलों में गैर-ज़िम्मेदार होता है, वह भी थे।"