मेरे पिता के हत्यारे की हत्या होना पाकिस्तान सरकार की साज़िश हो सकती है: सरबजीत की बेटी
पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की 2013 में हुई हत्या में शामिल पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड डॉन आमिर सरफराज़ की हत्या किए जाने पर सरबजीत की बेटी स्वपनदीप कौर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान सरकार की...बहुत बड़ी साज़िश है। हो सकता है कि उन्हें लगता हो कि बहुत राज़...बाहर न आ जाएं।"