मेरे पिता प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस समर्थक ने दीं गालियां, कीं अभद्र टिप्पणियां: उनकी बेटी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने X पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर एक कांग्रेस समर्थक पर उनके पिता को गालियां देने का आरोप लगाया है। स्क्रीनशॉट में आरोपी ने पूर्व राष्ट्रपति के अलावा शर्मिष्ठा पर भी अभद्र टिप्पणियां की हैं। शर्मिष्ठा ने दिल्ली पुलिस से आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है।

Load More