मेरे पिता, बेस्ट फ्रेंड व गुरू को 'जन्मदिन मुबारक': करण जौहर के साथ फोटो शेयर कर आलिया
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया ने पोस्ट में लिखा, "उस सबसे उदार इंसान को जिसे मैं जानती हूं...जो मेरे पिता हैं...मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं...और मेरे गुरु हैं...50वां जन्मदिन मुबारक 'के'।" बकौल आलिया, "मैं प्रार्थना करती हूं कि आपकी ज़िंदगी में सिर्फ प्यार, खुशियां...बनी रहें।"