मेरे पोस्टर को लेकर लोगों ने 'छ*का' लिखा था: 'ताली' में ट्रांसजेंडर का रोल करने वालीं सुष्मिता
सुष्मिता सेन ने बताया है कि उनकी वेब सीरीज़ 'ताली' का पोस्टर जारी होने के बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। इस सीरीज़ में ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट गौरी सावंत का रोल करने वालीं ऐक्ट्रेस ने कहा, "कई अज्ञात लोगों ने 'छ*का' लिखा था।" बकौल सुष्मिता, ऐसे कमेंट्स ने सोचने पर मजबूर किया कि ट्रांसजेंडरों को रोज़ाना कितना कुछ झेलना पड़ता है।