मेरे फोन में 9 महीने से ट्विटर या इंस्टाग्राम नहीं हैं, ये ध्यान भटकाते हैं: रोहित शर्मा
वनडे विश्व कप-2023 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से दूर हैं। उन्होंने कहा, "9 महीनों से मेरे फोन में ट्विटर या इंस्टाग्राम नहीं है...ये ध्यान भटकाने वाली चीज़ें हैं...यह समय और ऊर्जा की बर्बादी है।" रोहित ने कहा कि सोशल मीडिया पर कमर्शियल पोस्ट उनकी पत्नी संभालती हैं।