मेरे बच्चे पूछते थे कि पापा घर पर क्यों हैं, वह काम पर क्यों नहीं जाते?: बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल ने कहा है कि 2001 और 2004 में बेटों आर्यमन और धरम के जन्म के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया था। उन्होंने कहा, "उनके साथ रहना चाहता था...उनका दोस्त बनना चाहता था...समझ नहीं पाया...इससे मैं खुद का नुकसान कर रहा हूं।" बकौल ऐक्टर, "बच्चे पूछने लगे थे...'पापा घर पर क्यों है, काम पर क्यों नहीं जाते'?"