मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया, अभी संन्यास नहीं लिया: संन्यास की खबरों पर मैरी कॉम
बॉक्सिंग से संन्यास की खबरों के बाद 6 बार की विश्व चैंपियन और 2012 की ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "यह सच नहीं है...मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है...मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया।" उन्होंने आगे कहा, "जब भी मैं संन्यास लूंगी...तो सभी को सूचित कर दूंगी।"