मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया: 'अमेरिकी विरासत टैक्स' पर दिए बयान को लेकर पित्रोदा
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने उनके 'अमेरिकी विरासत टैक्स' पर दिए गए बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आने के बाद कहा है, "मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।" दरअसल, पित्रोदा ने अमेरिका की तरह भारत में विरासत टैक्स का कानून लागू कर अमीरों की मौत के बाद उनकी 55% संपत्ति सरकार को मिलने की वकालत की है।