मेरे स्ट्रगल के समय में सतीश कौशिक ने 'तेरे नाम' फिल्म में मुझे ब्रेक दिया था: रवि किशन
बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर कहा है, "मैंने अपने बड़े भाई, मित्र और गुरु को खोया है।" उन्होंने कहा, "मैंने उनके साथ 'तेरे नाम' फिल्म की थी...मेरा बहुत स्ट्रगल चल रहा था...तब उन्होंने 'पंडित' किरदार के रूप में मुझे ब्रेक दिया था...लोगों के मुझे 'नया लड़का' कहने के बावजूद उन्होंने मौका दिया।"