मेरे भाई, आपका भारत आना हमारे लिए सम्मान की बात है: यूएई के राष्ट्रपति से पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए मंगलवार को भारत आए यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के साथ अपनी तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "भारत में स्वागत है मेरे भाई...आपका भारत आना हमारे लिए सम्मान की बात है।" प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गले लगाकर नाहयान का स्वागत किया था।

Load More