मेरे माता-पिता ने मुझे लोगों का फायदा उठाना नहीं सिखाया: जैकलीन पर केस करने के बाद नोरा
अभिनेत्री नोरा फतेही ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर केस करने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा है, "मेरे माता-पिता ने मुझे लोगों का फायदा उठाना नहीं सिखाया।" उन्होंने कहा, "मेरे इरादे हमेशा नेक रहेंगे...हम एक जैसे नहीं हैं।" सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्डरिंग केस में नोरा का नाम लेने के बाद उन्होंने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस किया है।