मेरे लिए तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि उनके लिए देश में किसी तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है। गौरतलब है, 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र विपक्षी नेताओं से मिल रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भुवनेश्वर (ओडिशा) में पटनायक से मुलाकात की थी।