मेरे लिए भी कुछ बना दीजिए: नैन्सी त्यागी के कान्स आउटफिट्स की तारीफ कर सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर ने फैशन डिज़ाइनर व इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी द्वारा कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहने गए आउटफिट्स की तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नैन्सी का वीडियो रीपोस्ट कर लिखा, "कान्स के बेस्ट आउटफिट्स। नैन्सी मेरे लिए भी कुछ बना दीजिए।" गौरतलब है, नैन्सी ने कान्स में पहने अपने दोनों आउटफिट खुद बनाए थे।