मेरे लिए मिताली को ऑन-स्क्रीन निभाना सबसे बड़ी चुनौती थी: 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर तापसी
क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है, "मेरे लिए मिताली को ऑन-स्क्रीन निभाना सबसे बड़ी चुनौती थी...मैंने क्रिकेट से दूर उनकी यात्रा से उन्हें नोटिस किया।" तापसी ने कहा कि वह और मिताली बेहद विपरीत व्यक्तित्व साझा करते हैं, लेकिन उनकी समान विचारधाराओं के कारण उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने में मदद मिली।