मेरे शब्दों का चयन सही नहीं था: 'प्रभास के सामने ऋतिक कुछ भी नहीं' वाले बयान पर राजामौली
फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल (एनवाईएफसीसी) अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर ऐक्टर ऋतिक रोशन को लेकर 2009 में दिए बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "15-16 साल पुरानी बात है लेकिन मानता हूं कि मेरे शब्दों का चयन सही नहीं था।" दरअसल, राजामौली ने कहा था कि अभिनेता प्रभास के सामने ऋतिक रोशन कुछ नहीं हैं।