मेरे शुरुआती दिनों में आपने मेरे पैर लगभग तोड़ दिए थे: शोएब अख्तर से डीविलियर्स
ए.बी. डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान के बीच हुए एक मैच को याद कर ट्विटर पर शोएब अख्तर से कहा, "मेरे शुरुआती दिनों में जब मैंने आपकी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की थी...तो आपने मेरे पैर लगभग तोड़ दिए थे।" डीविलियर्स ने लिखा, "गेंद जैसे ही बल्ले से टकराई, मैं समझ गया था कि यह एक बड़ी गलती थी।"