मेरे सत्ता में आने पर अगर भारत ने हमसे ज़्यादा टैक्स लिया तो हम भी उसपर टैक्स लगाएंगे: ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर भारत में ज़्यादा टैक्स लगाए जाने को लेकर कहा है कि अगर 2024 में वह सत्ता में आएंगे तो भारत पर भी उतना ही टैक्स लगाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं एक समान टैक्स चाहता हूं। भारत काफी ज़्यादा टैक्स वसूलता है, मैंने हार्ले-डेविडसन (मोटरसाइकल) के साथ यह होते देखा है।"