मेरे सहयोगियों ने मुझे एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम पवार
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि उनके सहयोगियों ने उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट ने चुनाव आयोग को बताया है कि वह (अजित) एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने इसके नाम व चुनाव चिह्न पर दावा भी किया है।