मेरे साथ ऐसा हुआ तो आम महिलाएं क्या झेलती होंगी?: डीपफेक की शिकार राजस्थान की विधायक

राजस्थान के बयाना विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने अपना डीपफेक अश्लील वीडियो वायरल होने पर कहा है, "मेरे साथ ऐसा हुआ तो आम महिलाएं क्या झेलती होंगी, इसका अंदाज़ा लगा सकते हैं।" बकौल ऋतु, 5 दिन पहले किसी परिचित ने उन्हें कॉल कर वीडियो की जानकारी दी थी। मामले में विधायक ने पुलिस को शिकायत दी है।

Load More