मेरे सास-ससुर गाज़ा में फंस गए हैं: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर हमज़ा युसूफ
इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर हमज़ा युसूफ ने कहा है कि उनके सास-ससुर गाज़ा में फंस गए हैं। उन्होंने कहा, "इज़रायल ने उन्हें गाज़ा छोड़ने को कहा है लेकिन वे कहीं नहीं जा सकते हैं क्योंकि गाज़ा में नाकाबंदी की गई है। उनसे कहा गया है कि गाज़ा को मलबे में बदल दिया जाएगा।"