मेरे 'सेक्रेड गेम्स' करने पर किसी ने करीना से पूछा था 'अरे सैफ टीवी शोज़ करेंगे'?: सैफ
अभिनेता सैफ अली खान ने 'दैनिक भास्कर' को बताया है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' के लिए हामी भरने के बाद किसी ने उनकी पत्नी करीना कपूर से पूछा था कि 'क्या अब वह टीवी शोज़ ही करेंगे'? सैफ ने कहा, "वहां लोगों को समझने की ज़रूरत थी कि 'सेक्रेड गेम्स' टीवी नहीं ओटीटी पर आ रही थी।"