मेरे हिसाब से तो सस्ता है: 'क्या भारत में पेट्रोल महंगा है?' सवाल पर केंद्रीय मंत्री पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 'न्यूज़ 24' को दिए इंटरव्यू में 'क्या भारत में पेट्रोल महंगा है?' सवाल पर कहा है, "मेरे हिसाब से और दुनिया के हिसाब से तो सस्ता है।" उन्होंने आगे कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और अभी के समय में सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं।

Load More