'मेला' के कारण शाहरुख-ऐश्वर्या अभिनीत हॉलीवुड फिल्म का ऑफर ठुकराया था: धर्मेश दर्शन
फिल्ममेकर धर्मेश दर्शन ने खुलासा किया है कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म निर्देशित करने का ऑफर मिला था जिसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करने की योजना थी। उन्होंने कहा, "ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि 'मेला' और 'धड़कन' कर रहा था और बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहता था।" बकौल दर्शन, उस वक्त माता-पिता की तबीयत भी ठीक नहीं थी।