मेसी के कमरे को म्यूज़ियम में बदलेगी कतर यूनिवर्सिटी, शेयर कीं तस्वीरें
कतर यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर उन कमरों की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें फीफा विश्व कप 2022 के दौरान अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी रुके थे। यूनिवर्सिटी ने एलान किया है कि मेसी के कमरे को म्यूज़ियम में बदला जाएगा। दरअसल, मेसी के नेतृत्व वाले अर्जेंटीनियाई खिलाड़ियों ने लग्ज़री होटलों के बजाय यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने का फैसला किया था।