मेसी ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शेयर कीं तस्वीरें, कहा- मैं 2022 को कभी नहीं भूलूंगा
अर्जेंटीना के फुटबॉल कप्तान लियोनेल मेसी ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "एक ऐसा साल खत्म हुआ जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। जिस सपने का मैंने हमेशा पीछा किया वह आखिरकार सच हो गया।" उन्होंने आगे कहा, "मैं कामना करता हूं कि 2023 में आप सभी स्वस्थ रहें और खुश रहें।"