मेसी ने एम.एस. धोनी की बेटी को भेजी अपनी साइन की हुई जर्सी, ज़ीवा ने शेयर कीं तस्वीरें
पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी की बेटी ज़ीवा सिंह धोनी को फीफा विश्व कप-2022 के विजेता अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की साइन की हुई जर्सी मिली है। जर्सी पर लिखा है, "Para Ziva (ज़ीवा के लिए)।" ज़ीवा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा गया, "जैसे पिता वैसी बेटी!" दरअसल, धोनी फुटबॉलर मेसी के फैन हैं।