मेसी ने फीफा विश्व कप जीत की पहली सालगिरह पर शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- सबसे खूबसूरत पल
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप-2022 जीत की पहली सालगिरह पर सोमवार को कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जीवन के सबसे खूबसूरत और पागलपन से भरे पल। ऐसे यादगार लम्हे जिन्हें जीवन में कभी नहीं भूल सकता हूं।" गौरतलब है, अर्जेंटीना ने 2022 के फाइनल में फ्रांस को 4-2 से हराया था।