मेसी बनाम रोनाल्डो मैच देखने के लिए सऊदी में 20 लाख से अधिक लोगों ने मांगे टिकट: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 20 लाख से अधिक लोगों ने सऊदी अरब में 19 जनवरी को लियोनेल मेसी की पीएसजी के खिलाफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच देखने के लिए टिकट की मांग की है। अल-नासर और अल-हिलाल को मिलाकर बनाई गई टीम 68,000 दर्शकों की क्षमता वाले किंग फहाद इंटरनैशनल स्टेडियम में पीएसजी के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी।