मेसी व रोनाल्डो के बीच मैच से पहले दोनों का अभिवादन करते दिखे अमिताभ बच्चन

रियाद (सऊदी अरब) में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमों के बीच मैच से पहले अमिताभ बच्चन के दोनों को अभिवादन करने की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। मेसी की पीएसजी और रोनाल्डो की रियाद ऑल-स्टार XI के बीच दोस्ताना मैच से पहले अमिताभ ने सभी खिलाड़ियों का अभिवादन किया। मैच का पहला गोल पीएसजी के मेसी ने दागा।

Load More