मेसेज में दावा- बेरोज़गार युवाओं को ₹3500/माह का भत्ता दे रहा केंद्र; सरकार ने कहा- फर्ज़ी है
एक वायरल वॉट्सऐप मेसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार प्रधानमंत्री बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत बेरोज़गार युवाओं को ₹3500/महीने का भत्ता दे रही है। इस मेसेज में लिंक पर क्लिक करने को भी कहा गया। सरकार ने इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "सरकार ऐसी कोई भी योजना नहीं चला रही...यह मेसेज फर्जी है।"