मेहंदी लगाने की आड़ में मुस्लिम लड़के लव जिहाद करते हैं: यूपी के बीजेपी विधायक
उत्तर प्रदेश के खतौली (मुज़फ्फरनगर) से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने करवा चौथ के मौके पर कहा है, "मेहंदी लगाने की दुकान खोलने वाले मुस्लिम युवकों के इरादे सही नहीं होते...और वे इसकी आड़ में लव जिहाद करते हैं।" सैनी ने कहा, "महिलाएं घर पर मेहंदी लगाएं या ब्यूटी पॉर्लर पर लगवाएं...इन आवारा लोगों के पास...जाने की आवश्यकता नहीं है।"