मेहनत, मेहनत और मेहनत: 'सफलता का आपका फॉर्मूला क्या है' सवाल पर गौतम अदाणी
उद्योगपति गौतम अदाणी ने 'सफलता का आपका फॉर्मूला क्या है' पर इंडिया टीवी से कहा कि इसके पीछे कोई मेथेमेटिक्स, केमिस्ट्री या फिज़िक्स का फॉर्मूला नहीं है। उन्होंने कहा, "व्यापार और व्यावहारिक जीवन में केवल एक ही चीज़ काम आती है और वह है- मेहनत, मेहनत और मेहनत।" अदाणी ने कहा, "मेहनत करो बाकी सब ऊपर वाले पर छोड़ दो।"