मैं अकेले होने से डरती हूं: अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान
अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें लिखा है, "मैं डरी हुई हूं।" उन्होंने लिखा, "मैं अकेले होने से डरती हूं। मुझे लाचार होने से डर लगता है। मैं दुनिया की हर बुरी चीज़ (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं।" गौरतलब है, आयरा ने इस साल जनवरी में शादी की थी।