मैं अगले साल आरसीबी के साथ ज़रूर रहूंगा, नहीं पता मेरा रोल क्या होगा: डीविलियर्स

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ए.बी. डीविलियर्स ने कहा है कि वह अगले साल निश्चित रूप से आईपीएल के आसपास होंगे। उन्होंने कहा, "मैं अगले साल आरसीबी के साथ रहूंगा...नहीं पता कि मेरा रोल क्या होगा।" बकौल डीविलियर्स, "मैं अपने दूसरे घर (बेंगलुरु) लौटना पसंद करूंगा और इसके लिए उत्साहित हूं।" खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल-2021 उनका आखिरी आईपीएल सीज़न था।

Load More