'मैं अटल हूं' की शूटिंग के समय 60 दिन सिर्फ अपने हाथ की बनी खिचड़ी खाई थी: पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि उन्होंने फिल्म 'मैं अटल हूं' की शूटिंग के दौरान 60 दिनों तक सिर्फ खिचड़ी खाई थी जिसे वह खुद बनाते थे। उन्होंने 'फिल्म कंपैनियन' को बताया, "बाहर से नहीं मंगवाता था। दाल-चावल, लोकल सब्ज़ियां, घर के मसाले और घी डालता था। बकौल पंकज, वह शूटिंग के समय सात्विक भोजन खाते हैं।