मैं अनसोल्ड रहा था, हार्दिक ने विश्वास दिखाया और मुझे ओपनिंग करने को कहा: ऋद्धिमान साहा
गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा ने कहा है कि हार्दिक पांड्या ने उन सभी खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाया जिन्हें अलग-अलग फ्रैंचाइज़ी ने रिलीज़ कर दिया था। आईपीएल मेगा ऑक्शन में दूसरे दिन बिके साहा ने कहा, "(पहले दिन) मैं अनसोल्ड रहा था। मुझे शुरुआत में मौके नहीं मिले...फिर हार्दिक ने मुझे ओपनिंग करने को कहा। मुझे आत्मविश्वास वापस मिला।"