मैं अपनी मां की वजह से अमेरिका की उप-राष्ट्रपति बन पाई: कमला हैरिस
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाइट हाउस (अमेरिका) में राष्ट्रपति जो बाइडन की मेज़बानी में आयोजित दिवाली समारोह के दौरान कहा कि वह इस पद पर पहुंचने का श्रेय अपनी भारतीय-अमेरिकी मां के समर्पण और साहस को देती हैं। कमला ने अपने बचपन को याद कर कहा, "हम (परिवार) हर दूसरे साल भारत जाते थे...और दिवाली मनाते थे।"