कर्ज़ों के बोझ इतने हैं कि हमारी नस्लें भी शायद ये कर्ज़ न उतार सकें: रैली में पाक पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने एक रैली में कहा है, "मैं अपने कपड़े बेच दूंगा और आपको सस्ता आटा मुहैया कराऊंगा।" उन्होंने इमरान खान का नाम लिए बिना कहा, "वो शख्स खज़ाना खाली करके चला गया...कर्ज़ों के बोझ इतने हैं कि हमारी नस्लें भी शायद ये कर्ज़ न उतार सकें...हम दिन-रात मेहनत करेंगे और पाकिस्तान को खुशहाल करेंगे।"