मैं अपने पिता और अपने भाई को वापस चाहता हूं: यूके के प्रिंस हैरी
यूके के प्रिंस हैरी ने कहा है कि शाही परिवार के साथ उनके रिश्ते 'इस कदर कभी खराब नहीं होने चाहिए थे' और कहा कि वह अपने पिता किंग चार्ल्स-III और अपने भाई विलियम को वापस चाहते हैं। आईटीवी को दिए इंटरव्यू के अंश में वह ऐसा कहते दिखे। हैरी ने कहा, "उन्होंने सुलह की बिल्कुल इच्छा नहीं दिखाई है।"