मैं अपने पिता को टुकड़ों में घर लाई थी: पूर्व पीएम राजीव गांधी का ज़िक्र कर प्रियंका गांधी
वलसाड (गुजरात) में शनिवार को जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर कहा, "राजीव जी को मैं टुकड़ों में घर लाई थी...वह देश के लिए शहीद हो गए।" उन्होंने कहा, "मैं दावे से कह सकती हूं कि यह देश के पहले प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) होंगे...जो जनता से झूठ बोलते हैं।"