मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को अब चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। सिद्धारमैया ने कहा, "वरुणा (कर्नाटक) निर्वाचन क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि मैं एक बार फिर वहां से विधानसभा चुनाव लड़ूं...लेकिन उम्र और स्वास्थ्य कारणों से मैंने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।" गौरतलब है, 2028 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होंगे।